- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
झींगा मप्पा रेसिपी: राज्यों के डिश की तो बात ही अलग होती है। ऐसी ही एक डिश है झींगा मप्पा, ये एक साउथ इंडियन डिश है। अगर आप कभी साउथ इंडियन शादी में गए होंगे, तो आपने इस डिश को जरुर खाया होगा। ये साउथ इंडियन की लोकप्रिय डिशों में से एक है। लेकिन, इस डिश को सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं पसंद किया जाता, बल्कि पूरे भारत देश में पसंद की जाने वाली डिश है। इस डिश की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। हालांकि, उसे बनाने में बहुत समय लगता है, लेकिन एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। आप इस डिश को रविवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

पर क्या आपने झींगा मप्पा डिश का नाम इससे पहले सुना था? अगर हां तो आपने इस डिश को खाया भी होगा? हो सकता हैं आपने इस डिश को घर पर बनाया हो और इसका स्वाद होटल के स्वाद से बिल्कुल अलग आया हो। तो, आप फिक्र मत करिए, क्योंकि स्वादिष्ट झींगा मप्पा के स्वाद से आपको मिलवाने की जिम्मेदारी हमारी है। आज हम आपको झींगा मप्पा रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप अदरक, लहसुन और काली मिर्च को पीस लीजिए। इसके बाद मसालों को नारियल के दूध के साथ मिला लीजिए। अब आप 1/2 कप नारियल के दूध में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लिजिए। अब आप 1 पैन में नारियल का तेल गरम करके उसमें राई डालें, जब यह चटकने लगे, तो इसमें करी पत्ते, हरी मिर्च, मेथी के पत्ते, प्याज़, कुचला हुआ अदरक, लहसुन, काली मिर्च डाल दें और 2 मिनट तक भून लें।
अब आप नारियल के दूध के साथ मिला मसाला पेस्ट डाल दें। इसके बाद 1/2 कप और नारियल का दूध डालें, और साफ किए हुए झींगे, नमक और टमाटर डाल दें। इसे आप ढककर 5-6 मिनट तक या झींगे के पूरी तरह पकने तक उबाल लें। झींगे के पकने के बाद, 1/2 कप नारियल का दूध डाल दीजिए। इसे डिश के चारों ओर घुमाएं और धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकने दें। फिर आप नारियल के दूध को उबलने न दें और उससे पहले बर्तन को आँच से उतार लीजिए। अब आपकी झींगा मप्पा बनकर तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व कर सकते हैं।






