- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast
रवा उपमा रेसिपी: हर रोज एक नया नाश्ता बनाना और इस बात का ध्यान रखना कि वो सेहत के लिए पौष्टिक हो दुविधा भरा काम है। लेकिन, हम आपकी इस दुविधा को दूर करेंगे। जी, हां आज हम जिस नाश्ते की बात कर रहें हैं वो खाने में टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद भी है। दरहसल, हम रवा उपमा की बात कर रहें हैं। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा।आपने रवा उपमा तो जरूर खाया होगा।

लेकिन, क्या आपने कभी रवा उपमा को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप नाश्ते का एक अच्छा विकल्प मिस कर रहें हैं। लेकिन, आप बिलकुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको स्वादिष्ट रवा उपमा की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सूजी को एक सूखे पैन में हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें। फिर मूंगफली के दाने तेल में डाल कर हल्का- सा भून लें। इसे अलग निकाल कर रख लें। इसके बाद आप पैन में राई डाल दें। फिर राई को हल्का- सा भून लें। अब राई चटकने के बाद हरी मिर्च, कटी हुई गाजर और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें सूजी और इसका तीन गुना पानी और नमक डालकर मिला लें।
जब सूजी का पानी उबलने लगे तब आप उसे चमचे से चलाते रहिये, घोल गाढ़ा हो जायेगा और कुछ ही देर में आपको ये हलवा जैसा दिखने लगेगा। इसमें मूंगफली के दाने डाल दें और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुए 3-4 मिनट तक पका लें। इसके बाद ऊपर से मक्खन डालकर मिला लें। अब हरा धनिया भी डाल कर मिला दें। फिर आपका स्वादिष्ट रवा उपमा बनकर तैयार है। अब आप गरमा गरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।






