- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Madhya Pradesh, mumbai
- Course
- Breakfast
मसालेदार पोहा रेसिपी: नाश्ता अच्छा हो, तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। अगर नाश्ते में कुछ अच्छा मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है मसालेदार पोहा, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। लेकिन, बहुत लोगों को मसालेदार पोहा बनाना ही नहीं आता है। इस वजह से उनके पोहा अच्छे से नहीं बनते हैं और स्वाद भी इतना अच्छा नहीं आता है। इसे खाने के बाद आपका पेट भी कुछ देर तक भरा रहेगा और आपका मन भी काम में लगेगा। जब आप इस नाश्ते को अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करेंगे, तो वो आपसे रोज मांगेंगे।

हालांकि, पोहा बनाना कोई कला नहीं है। लेकिन, इसे बनाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आपने पोहा तो जरूर घर पर बनाया या खाया होगा। पर क्या पोहा का स्वाद वैसे आया जैसा आप चाहते हैं? अगर नहीं, तो आप फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको मसालेदार पोहा बनाने की सही रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पोहा को छलनी में डालकर पानी से साफ कर लीजिए। फिर आप एक पैन में तेल गरम करके उसमें हींग, राई, करी पत्ता, प्याज और साबुत लाल मिर्च डाल लें। अब आप प्याज का रंग हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर इसमें आलू डाल दें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं तो इसमें हल्दी डाल दें। अब आप धीमी आंच पर आलू को फ्राई करें।
अब गैस तेज कर दें फिर इसमें नमक और पोहा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर फ्राई करने के बाद गैस बंद कर दीजिए और हरी मिर्च, नींबू का रस और आधा हरा धनियां डाल दीजिए। अब आपका मसालेदार पोहा तैयार है। अब इसे प्याले में निकालिये और बचा हुआ हरा धनियां और नींबू के छिलके डालकर सजाइये और सभी को सर्व करिए।






