- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack, Soup
मकाई शोरबा रेसिपी: सर्दियों में गरम- गरम सूप पीना किसे पसंद नहीं होता है। हम रोजाना सर्दियों में अलग- अलग तरह के सूप पीते रहते है, जैसे टोमैटो सूप, वेजीटेबल सूप, चिकन सूप और भी अन्य तरह के सूप जो हमें सर्दियों में बचा कर रखते हैं। पर क्या आपने मकाई शोरबा या फिर स्वीट कॉर्न सूप पिया है ? अगर आपने कभी इस सूप का स्वाद चखा होगा तो आपको पता होगा इस सूप की खासियत के बारे में। मकाई शोरबा या फिर स्वीट कॉर्न सूप का कोई मुकाबला ही नहीं है। साथ ही ये सर्दी के मौसम में आपके शरीर को गर्मी भी देता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपकी सेहत के लिए भी अच्छी हैं।

लेकिन, क्या आपने मकाई शोरबा या स्वीट कार्न सूप को कभी घर पर बनाया है? अगर बनाया है तो क्या वो इतना अच्छा नहीं बन पाया है, जितनी आपने उम्मीद रखी थी। ऐसा होना तो ज़ाहिर सी बात हैं, क्योंकि आपने अभी तक हमारी रेसिपी पढ़ी नहीं है। जी, हां हमने आपको मकाई शोरबा रेसिपी के बारे में उसमे इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में विस्तार से बताया है। जिससे आप अपने घर पर आसानी से मलाई शोरबा सूप बना सकें और सर्दी के मौसम में इस गरम- गरम सूप का आनंद उठा सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप कॉर्न को गैस पर रखकर धीमी आंच पर भून लें। अब भुने हुए कॉर्न के आधे हिस्से को बारीक पीस लें और बाकी आधे भुने हुए हिस्से को दरदरा पीस लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करके इसमें कटी हुई लहसुन की कलियां डालें और कुछ मिनट के लिए भूनें। जब लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें जीरा और धनिया के बीज डाल दें और इसे 15 सेकंड के लिए भूनें। अब इसमें हरा धनिया डालकर हल्दी और मैदा, रंग सुनहरा होने तक और 2 मिनिट तक पका लें
अब पैन में पानी डालकर इसे 1 मिनट और पकाएं और लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न रह जाएं। इस मिश्रण को दूसरे पैन में छान लें और बचा हुआ हिस्सा निकाल लें।
अब मैदा वाले पैन में मैदा और दरदरा पिसा हुआ कॉर्न दोनों डाल कर मिला लीजिए। स्थिरता बनाए रखने के लिए पानी डालें। आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। अब सर्दियों के मौसम में अपने परिवार के साथ मकाई शोरबा सूप का आनंद उठाएं।






