- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Paneer Manchurian Recipe: आपने गोभी के मंचूरियन (Manchurian Recipe) तो खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी पनीर के मंचूरियन ट्राई किए हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम आपको पनीर मंचूरियन की स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे, जिसे बनाना तो आसान है ही इसी के साथ-साथ यह आपके लिए एक हेल्दी मील भी है। क्योंकि इस रेसिपी को हम पनीर से बनाने जा रहे हैं और पनीर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। तो आइए रेसिपी जानने से पहले एक बार जान लेते हैं कि पनीर हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इसके बाद हम आपको बताएंगे कि कैसे बनाना है पीनर मंचूरियन…
Also Read: khatta-Mitha Poha Namkeen: खट्टा मीठा पोहा नमकीन रेसिपी

Also Read: Bread Pakoda Chat Recipe In Hindi – नाश्ते में बनाएं ब्रेड पकौड़ा चाट रेसिपी
पनीर खाने के फायदे – Paneer khane ke fayde
- पाचन को दुरुस्त रखता है।
- हड्डियों को मजबूत करता है।
- मानसिक विकास करता है।
- पनीर एनर्जी देता है।
- बच्चों का शरीरिक विकास करता है।
- दांतों को मजबूत करता है।
- वजन कंट्रोल रखता है।
- शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी।
Also Read: Wholegrain Pizza Recipe In Hindi – स्नैक्स में बनाएं आटे का पिज्जा
Ingredients
Method
सबसे पहले आपको पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है और एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, अदरक की पेस्ट, लहसुन की पेस्ट और 1/4 कप पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लेना है फिर पनीर के टुकड़ों को इस घोल में डूबाकर 20 मिनट के लिए मेरीनेट होने के लिए अलग रख देना है। अब एक कडाही में तेल गरम कीजिए और उसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर डालकर सुनहरा होने तक तले। अब जब पनीर तल जाए तो इसे अलग निकालकर रख दीजिए।
अब एक पैन लीजिए और उसमें 2 टेबलस्पून तेल गरम करके अदरक की पेस्ट और लहसुन की पेस्ट डालकर 30 सेकंड के लिए भून लीजिए। फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई शिमला मिर्च और कटा हुआ प्याज़ डालकर 2-3 मिनट के लिए भूनिए। फिर इसमें सोया सॉस, टमाटर का केचप, चिली सॉस और नमक डाल दीजिए।
अब जब इन सभी को अच्छे से मिला लें, तो इसमें तले हुए पनीर के टुकड़े और हरा प्याज़ डालकर अच्छे से मिला लीजिए। अब इसे 1 से 2 मिनट के लिए पकने दीजिए। बस तैयार है आपका पनीर मंचूरियन।






