- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Side Dish
Schezwan Sauce Recipe: शेजवान सॉस अपने शेजवान फ्राइड राइस और शेजवान फ्राइड नूडल्स के साथ जरूर खाई होगी। लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर बेहद आसान तरीके से बना सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे बनानी है शेजवान सॉस।
Also Read: Beetroot Chutney Recipe: हेल्दी चकुंदर की चटनी बनाने की विधि
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कटोरे में मिर्ची के टूकडों को 30 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगो दें। भिगोई हुई मिर्ची में से अतिरिक्त पानी निकाल दें। उन्हें मिक्सी के छोटे जार में डालें। उसमें 2 टेबलस्पून पानी डालें। उन्हें मुलायम पेस्ट होने तक पीस लें। अब एक पैन/कडाही में मध्यम आंच पर 3-4 टेबलस्पून तेल गरम करें। उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाले और उसे हल्का गुलाबी होने तक भून लें।
अब उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि लहसुन की कच्ची खुश्बू न आए, लगभग 1 मिनट के लिए भून लें। उसमें लाल मिर्च की पेस्ट डालें। उसे अच्छे मिला लें और 1 मिनट के लिए भून लें। उसमें 1½ टेबलस्पून टोमेटो सॉस डालें। उसमें 1/4 टीस्पून डार्क सोया सॉस या 1/2 टीस्पून लाईट सोया सॉस डालें। उसमें 1 टेबलस्पून सिरका (विनेगर) डालें।






