- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
साउथ-इंडियन स्टाइल कूर्मा रेसिपी: साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा आपने खाया ही होगा। ये एक स्वादिष्ट आलू कुरमा रेसिपी है। इसे सिर्फ साउथ इंडियन लोग ही नहीं बल्कि ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय डिश है। हालांकि, इसे बनाने में बहुत सारे आलू का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने में काजू और नारियल के पेस्ट का इस्तेमाल भी होता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ाता है। आप इसे अपने दिन के खाने के लिए भी बना सकते है।

साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा को लच्छा पराठा के साथ रात के खाने में खाया जा सकता है। इसका स्वाद और बढ़ जाता है।आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल आलू कुरमा रेसिपी के बारे में बताएंगे?
Ingredients
Method
सबसे पहले आपको एक फ्राइंग पैन को गरम कर लेना है। आपको सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया, खसखस और जीरा लेना हैं।
इसके बाद आपको मसाले डालकर धीमी आंच पर महक आने तक हल्का- सा भून लेना है। पर ध्यान रखें उन्हें ब्राउन करना जरूरी नहीं है। इन मसालों को इस्तेमाल करने से पहले ठंडा होने देना हैं।
इसके बाद इन मसालों को दरदरा पीस लेना है। अब आपका कुरमा मसाला तैयार है। अब एक प्रेशर कुकर में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें, उसमें दालचीनी, 2 लौंग, 2 हरी इलायची डालें।
अब आप धीमी आंच पर मसाले की महक आने तक पकाएं। इसके बाद इसमें ½ कप बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें। प्याज को सुनहरा होने तक या कैरामेलाइज़ होने तक भून लें।
अब इसमें 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल लें। फिर कटे हुए आलू पिसा हुआ कुरमा मसाला या मसाले का मिश्रण जो तैयार किया गया है उसमें डाल लें। धीमी आंच पर 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
धीमी आंच पर फेटा हुआ दही डाल लें। स्वादानुसार पानी और नमक डालें। ¾ कप गाढ़ा नारियल का दूध डालें या डिब्बाबंद नारियल का दूध इस्तेमाल करें।
उसके बाद काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें। 8-10 मिनट तक या कुरमा करी के थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएँ।
अंत में इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






