- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
Vegetable Chopsuey Recipe In Hindi: आजकल बच्चों को खाने में कुछ पसंद आता हीं नहीं है। आप उन्हें टिफिन पैक करके दो तो वे वापस वहीं भरा हुआ टिफिन ले आते हैं, लेकिन आप बच्चों के लिए वेजिटेरियन चॉप्सी बना सकते हैं, जो आपको अच्छा टेस्ट देती हैं। हमने आपको पहले भी (Steamed vegetables Recipe In Hindi) बताई है।

Also Read: रेड सॉस पास्ता रेसिपी (Red Sauce Pasta Recipe)
यह एक फेमस चायनीस डिश होती हैं, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक में चाव से खाया जाता है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि आप किस तरह से घर पर वेजिटेबल चॉप्सी (Vegetable Chopsuey Recipe In Hindi) बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में सिरका, चीनी, सोया सॉस, कार्नफ्लोर, नमक डालकर उसमें एक कप पानी डालकर मिश्रण बनाएं।
अब आप एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल लेकर उसे गर्म करके उसमें प्याज और लहसुन को भूनें।
फिर इसमें आप शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी को डालकर 1 मिनट के लिए तेज आंच पर फ्राई करें और अब उसमें जो मिश्रण तैयार था वो डालें और इसे पकने दें।
फिर आप नूडल्स को लेकर उसपर यह मिश्रण डालकर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






