- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Chinese, Indian, mumbai
- Course
- Dessert
Fruit and Nut Cake Recipes: क्रिसमस का नाम लेते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में जो आता है वो गिफ्ट और केक है। क्रिसमस आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में हर तरफ आपको क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां देखने को मिल जाएंगी। मार्केट से लेकर मॉल, छोटे बड़े शॉप तक में आपको क्रिसमस ट्री और संता नजर आ जाएगा। इस दिन का इंतजार तो सबसे ज्यादा बच्चों को होता है कि कब क्रिसमस आए और उन्हें संता से गिफ्ट मिले। इसी के साथ बच्चों को इन दिन कई तरह के टेस्टी-टेस्टी केक खाने को भी मिलते हैं, लेकिन आज हम आपको क्रिसमस पर हेल्दी और टेस्टी केक रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं फ्रूट्स और नट्स केक बनाने की आसान रेसिपी।

Ingredients
- 100 ग्राम मैदा
- 10/15 बादाम
- 10/15 अखरोट
- 10/15 हेज़लनट्स
- 5 खजूर
- 1 अंडा
- स्वादअनुसार चीनी
- 1/5 टी स्पून नमक
- 3/4 चेरी
- 2/3 अंजीर
- 3 खुबानी
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2 टी स्पून वनीला
- 1/2 टी स्पून बटर
Method
सबसे पहले ड्राई मिक्सचर तैयार करें इसमें सभी नट्स, खजूर, चेरी, फिग और खुबानी मिलाएं इसके बाद, एक बाउल लें और बेकिंग पाउडर, चीनी और नमक के साथ मैदा मिलाएं। अब ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अंडे का मिक्सचर बनाने के लिए, एक बाउल में एग्स तोड़ लें और उन्हें इलेक्ट्रिक बीटर से 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें। इस अंडे के मिश्रण को अखरोट के मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब एक केक टिन लें और इसे थोड़े से बटर से चिकना कर लें। इसे पेपर से लाइन करें और इसमें केक का बैटर डालें। प्रीहीट ओवन में लगभग 1 घंटे के लिए बेक करें। केक को टूथपिक की मदद से चेक करें कि बेक हो गया है या नहीं, अगर नहीं हुआ है तो 20 मिनट के लिए और बेक करें। इसे ओवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। अपने पसंद के नट्स के साथ फ्रॉस्टिंग कर सर्व करें।






