- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Dessert
Fruit Custard Recipe: गर्मी के मौसम में हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर फलों का सेवन करते हैं. वहीं गर्मियों में सीजनल फलों का स्वाद भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन क्या आपने कभी फलों से बना स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड (Fruit Custard Recipe) ट्राई किया है. जी हां, गर्मी में टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट तैयार करने के लिए आप फ्रूट कस्टर्ड की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. वहीं ठंडा और चिल्ड फ्रूट कस्टर्ड सर्व करके आप स्वाद और सेहत का डबल डोज लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – मूंग दाल की खिचड़ी बनाने की रेसिपी (Moong Dal Khichdi Recipe)
Ingredients
Method
गर्मियों में फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले ½ कप दूध को निकालकर साइड में रख दें. फिर बचे हुए दूध को गैस पर गर्म करें.
दूध में उबाल आने के बाद गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें. वहीं साइड में रखे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर मिक्स कर दें.
इसके बाद कस्टर्ड पाउडर युक्त दूध को उबलते हुए दूध में डालें और 5-7 मिनट तक चलाते हुए दूध के गाढ़ा होने का इंतजार करें.
दूध का टेक्सचर थिक होने के बाद इसे कटोरे में निकाल लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
अब सभी फलों को दूध में डालकर चला दें. आपका फ्रूट कस्टर्ड तैयार है. इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
कुछ समय बाद फ्रूट कस्टर्ड को फ्रिज से निकालें. फिर इसे अनार के दानों और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके डेजर्ट में सर्व करें.






