- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Moong Dal Khichdi Recipe: दालों की फेहरिस्त में मूंग दाल का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. वहीं मूंग दाल को प्रोटीन का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. साथ ही फाइबर रिच होने के कारण मूंग दाल आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. ऐसे में कई लोग स्प्राउट्स से लेकर खिचड़ी (Moong Dal Khichdi Recipe) बनाने के लिए मूंग दाल का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो मूंग दाल की खिचड़ी में कुछ सब्जियां एड करके इसे डबल टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं मूंग दाल की खिचड़ी बनाने की बेस्ट रेसिपी.
ये भी पढ़ें – कोको कोल्ड ड्रिंक रेसिपी (Cold Coco Recipe)
Ingredients
Method
मूंग दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
कुकर में घी गर्म करें. फिर इसमें जीरा और हींग डाल दें. वहीं जीरा गोल्डन ब्राउन होने के बाद कुकर में काली मिर्च, लौंग, हल्दी पाउडर और अदरक एड कर दें.
इस मिक्सचर को 3-4 मिनट तक चलाएं और फिर कुकर में शिमला मिर्च, मटर और आलू डाल दें.
सब्जियों को 2-3 मिनट तक पकाएं. अब इसमें चावल डालकर मिक्स करें. 2-3 मिनट तक चलाने के बाद कुकर में दाल, नमक और पानी डालकर ढक्कन लगा दें.
अब कुकर में 1 सीटी आने का इंतजार करें और फिर गैस बंद कर दें. बस आपकी मूंग दाल की खचड़ी बनकर तैयार है.
मूंग दाल की खिचड़ी को हरा धनिया से गार्निश करके गर्मा गर्म सर्व करें.






