- Prep
- 15 min
- Cuisine
- Italian
- Course
- Appetizer, dip, Side Dish, starter
Garlic white Sauce – इस तरीके से घर पर बनाएं क्रीमी गार्लिक व्हाइट सॉस , लोग उंगलियां चाटने पर होंगे मजबूर;
सॉसेज कहे या डिप को कई तरीके से बनाया जाता है। लेकिन क्रीमी व्हाइट सॉस सबसे ज्यादा लोकप्रिय है । इसे बनाना बहुत ही आसान है। अब तो पार्टी में भी ये काफी बार देखने को मिल जाता है। आपको बता दें कि ये कोई इंडियन रेसिपी नहीं है पर भारतीय लोगों ने इसे खूब पसंद किया है। यह सॉस आप किसी भी स्टार्टर के साथ या अपीटाइजर के साथ सर्व कर सकते है।
Ingredients
- ½ कप ग्रीक दही
- ½ कप लाइट मेयो
- 6 से 8 कलियां लहसून
- 1 नींबू का रस
- 1 tbsp सिरका
- 1 tbsp शहद
- ¼ tsp जीरा
- ¼ Tsp नमक
- ¼ कप पार्सले बारिक कटी हुई
Method
एक मिक्सर जार में दही, मेयो, लहसुन,जीरा, नमक, सिरका, शहद और नींबू का रस डालकर पीस लें
इस में अब बारिक कटी हुई पार्सेली डालें, अच्छे से मिक्स करें, और एक सॉस बॉटल में डालें और अपने डिशेज के साथ सर्व करके एंजॉय करें
टिप : सॉस बनने के बाद उसे फ्रिज में रखें, जब तक आपकी दही ठीक है तभी तक इस्तेमाल करें।
इसे आप केबाब, रैप, सैलेड या चिकन, मीट के साथ सर्व कर सकते है।






