Apple Cider Vinegar: आजकल बदलते मौसम की वजह से गले में खराश जैसी समस्या हो रही है। इस वजह से लोग परेशान हो जाते है, क्योंकि उन्हें खाना खाने और बोलने में दिक्कत होती है। पर अगर आप सेब का सिरका का सेवन करेंगे, तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आपको सेब का सिरका सिरका के साथ कुछ मिलाकर सेवन करना होगा। अब आप सोच रहे होंगे क्या मिलकर सेवन करना होगा, तो इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

सेब का सिरका में मिलाकर करें इन चिजों का सेवन
-अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान है, तो आप 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको गले की खराश से छुटकारा मिल जाएगा।
-आप सेब का सिरका और नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच सेब का सिरका और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीना होगा। -अगर आप गले की खराश से निजात पाना चाहते है, तो आपको 1 चम्मच सेब का सिरका, 1 चम्मच दालचीनी और 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। वहीं, अगर आप जल्द इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते है, तो दिन में 2 बार इसका सेवन करें।-अगर आप सेब का सिरका, लालमिर्च और शहद को 1 चम्मच मिलाकर खाएंगे तो आपको जल्द ही गले की खराश से छुटकारा मिल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






