- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Juice
इन दिनों लोग अपनी सेहत का खासतौर से ख्याल रखते हैं। वह वजन घटाने से लेकर स्किन की चमक बरक़रार रखने तक, पूरी बॉडी के लिए तरह-तरह के नुस्खे आज़माते हैं और साथ ही खाने-पीने में भी खूब ध्यान देते हैं, स्पेशल डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को कई बार इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसे खास जूस की रेसिपी लेकर आए हैं, हर प्रकार के लोगों को फायदा पहुंचाएगा।
हम बात कर रहे हैं ग्रीन जूस के बारे में। ये ग्रीन जूस (Green Juice Recipe) हेल्दी ग्रीन वेजिटेबल्स और अन्य सामग्रियों से मिलकर तैयार होता है, जो वजन घटाने में लाभरी होता है, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है और साथ ही ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में मदद करता है। तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी ग्रीन जूस (Green Juice Recipe) को बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- 1 ग्रीन एप्पल
- 100 ग्राम पालक
- अजवायन
- अदरक
- नींबू
- पानी
Method
ग्रीन जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप एक ग्रीन एप्पल के छिलके निकाल लें और उसके पीस कर लें।
फिर आप मिक्सी के जार में पालक के पत्ते, अजवायन और अदरक डाल लें और साथ ही इसमें ग्रीन एप्पल डाल लें।
अब इन सबको मिक्सर में घुमा लें।
आप चाहे तो इस जूस में नींबू का रस भी डाल सकते हैं और अपने अनुसार इसमें पानी डालें।
पानी डालने के बाद जूस को एक बार फिर मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
अब इस जूस को आप ग्लास में सर्व कर दें। इस प्रकार आपका हेल्दी ग्रीन जूस बनकर तैयार है।






