- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad
Green Laccha Onion Recipe: खाने के साथ लोग अक्सर सलाद के रूप में प्याज का सेवन करते हैं. वहीं प्याज के बिना कुछ लोगों का खाना कंप्लीट नहीं होता है. हालांकि सादे प्याज की जगह आप ग्रीन लच्छा प्याज (Green Laccha Onion Recipe) सर्व कर सकते हैं. इससे ना सिर्फ खाने में प्याज की कमी पूरी हो जाएगी बल्कि खाना भी दोगुना स्वादिष्ट और चटपटा नजर आएगा. तो आइए जानते हैं हरा लच्छेदार प्याज बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सुपर टेस्टी फूड रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – होममेड मद्रास करी पाउडर की रेसिपी करें ट्राई, खाने में लगेगा स्वाद का तड़का
Ingredients
- 2 प्याज
- 5-6 पुदीना की पत्ती
- 1 इंच अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 4 चम्मच दही
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 1 नींबू का रस
- हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
Method
ग्रीन लच्छा प्याज बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर गोल आकार में काट लें.
अब प्याज के सभी स्लाइस को अलग-अलग करें और इसे ठंडे पानी में भिगा दें.
इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में हरा धनिया, पुदीना की पत्ती, अदरक, हरी मिर्च और दही डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लें और इसे किसी बॉउल में पलटें.
अब प्याज की स्लाइस को बॉउल में डालकर मिलाएं.
फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सरसों का तेल और नींबू का रस एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. बस आपका ग्रीन लच्छा प्याज बनकर तैयार हो जाएगा.
इसे गर्मा गर्म दाल चावल, तहरी या खिचड़ी के साथ सर्व करें.






