- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- home made masala powder
Madras Curry Powder Recipe: साउथ इंडियन फूड के साथ आपने अक्सर मद्रास करी पाउडर का स्वाद चखा होगा. मद्रास करी पाउडर (Madras Curry Powder Recipe) सभी खानों में स्वाद का तड़का लगाने के लिए जाना जाता है. हालांकि इस रेसिपी को सबसे पहले ब्रिटिशर्स ने भारत में ही इजात किया था. मगर अब ना सिर्फ भारत बल्कि यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, इंडोनेशिया, थाईलैंड और लाओस जैसे कई देशों में भी लोग मद्रास करी पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं घर पर मद्रास करी पाउडर बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप सिंपल खाने को भी सुपर टेस्टी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – आलू के कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी, मिनटों में बनेंगे मार्किट जैसे स्नैक्स
Ingredients
- 3 तेज पत्ता
- 8 सूखी लाल मिर्च
- 2 ½ चम्मच साबूत धनिया
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच अदरक का पाउडर
- 2 चम्मच लहसुन का पाउडर
- 1 ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 टुकड़ा दालचीनी
- नमक स्वादानुसार
Method
मद्रास करी पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले पैन को हल्का गर्म कर लें.
अब इसमें तेज पत्ता, धनिया, सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, सौंफ, जीरा और दाल चीनी डालें.
सभी चीजों को हल्का सा रोस्ट कर लें. मगर ध्यान रहे कि इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक नहीं पकाना है.
कुछ देर भूनने के बाद सभी मसालों को प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें.
फिर इसमें अदरक का पाउडर, लहसुन का पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक एड करें.
अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.






