- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Snack
दोस्तों आज हम शेयर कर रहे हरा मूंग का बेहद टेस्टी और क्रिस्पी नये नाश्ते की रेसपी इस नाश्ते को आप 1 चम्मच तेल में बना सकते हैं ये नाश्ता बच्चे से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आएगा तो चलिए जानते हैं आज की रेसिपी के बारे में.
बहुत जल्द मानसून सीजन आने वाला है। इस मौसम में बारिश की बूंदों को टपकता देखकर ही गर्म चाय के साथ पकौड़े जैसा कुछ कुरकुरा खाने का मन हो जाता है। इस मौसम में मूंद दाल के पकौड़े खूब बनाए और खाए जाते हैं। लेकिन, आज हम आपके लिए थोड़ी अलग रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपके साथ मूंग दाल के टेस्टी और कुरकुरे वड़े की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें पिसी हुई मूंग दाल के साथ साबुत भिगोए हुए दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि मूंगदाल के वड़े काफी करारे बनते हैं। इस मानसून सीजन आप यह रेसिपी जरूरी ट्राई करें और अपनी पूरी फैमिली के साथ इसका आनंद लें।
Ingredients
- 200 ग्राम हरी मूंग दाल
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 4 लहसुन
- 3 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 50 ग्राम ताजा हरा धनिया
- 50 ग्राम ताजा पुदीने के पत्ते
- 50 ग्राम डिल के पत्ते
- 1 इंच स्टिक दालचीनी
- 1.5 टी स्पून जीरा
- स्वादानुसार नमक
- तेल, तलने के लिए
Method
सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छी तरह से धो लीजिए और अलग से प्याज, हरा धनिया काट कर रख लीजिए।
अब भीगी हुई दाल को दो बड़े चम्मच अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और दालचीनी के साथ बारीक पीस लीजिए। अब बची हुई दाल को छान लें और बिना पानी डाले गाढ़ा और दरदरा बैटर बनाने के लिए इसे पेस्ट में मिला दें।
बैटर को अच्छे से मिलाएं और अगर जरूरी हो तो मिक्सर को कुछ और सेकंड के लिए चलाएं। अब इसको एक बाउल में निकाल लें और उसमें नमक, जीरा, कटा हरा धनिया और प्याज डालें। एक कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटे-छोटे गोले बनाकर इसे गर्म तेल में तल लीजिए।
अब इसे तब तक पकाएं जब तक वड़े गोल्डन ब्राउन नहीं हो जाते। एक बार हो जाने के बाद, उन्हें बाहर निकालें और एक पेपर टॉवल पर निकाल लें। बस हरी मूंग दाल वड़ा ((green moong dal dahi vada recipe kaise banaye in hindi) तैयार है!






