- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast
गुजराती फाफड़ा भले ही गुजरात की मशहूर डिश हो लेकिन अब ये पूरे भारत की पसंदीदा डिश बन गई है। इसे कढ़ी के साथ खाया जाता है। अगर इसे जलेबी के साथ खाया जाए फिर तो बात ही निराली है। फफै के साथ तली हुई हरी मिर्च खाई जाती है। आमतौर पर इसे बाहर दुकान पर जाकर खाया जाता है। लेकिन आप फाफड़ा घर पर भी बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। स्नैक्स के तौर पर फाफड़ा काफी पसंद किया जाता है। हम आपको आज घर पर फाफड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
Ingredients
- बेसन – 1 कप
- अजवाइन – 1 टी स्पून
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- तेल – जरूरत के अनुसार
- सोडा – 1 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
Method
गुजराती फाफड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में बेसन छान लें।
फिर आप बेसन में अजवाइन डालकर मिलाएं।
अब आप बेसन में आधा चम्मच हल्दी, 1 टी स्पून तेल और एक चुटकी खाने का सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप थोड़ा-सा हल्का गर्म पानी लें और बेसन में थोड़ा-थोड़ा डालते हुए उसे गूंथ लें। बेसन ज्यादा सख्त और ज्यादा मुलायम भी नहीं होना चाहिए।
फिर आप एक जैसी लोई बना लें और उसे सूती कपड़े से ढांक लें।
फिर आप लोई को लंबा बेल लें और इन्हें एक प्लेट में रख दें।
अब आप कड़ाही में तेल डालकर उसमें फाफड़े तल लें।
फिर आप सभी फाफड़े एक प्लेट में निकाल लें। आप फाफड़े कढ़ी और हरी मिर्च के साथ तल लें।






