- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast
जब भी कभी नाश्ता बनाने की बात होती तो बस एक सवाल दिमाग में आता है कि आज क्या बनाया जाए? लेकिन हम आपके लिए आज नाश्ते में बनाने लायक एक बेहद खास डिश की रेसिपी लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं गुजराती थेपले के बारे में। थेपला को आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में खा सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है उतना ही ये खाने में टेस्टी लगता है। थेपला होने को तो गुजराती डिश है लेकिन ये सभी को बहुत पसंद आता है। तो चलिए जानते हैं गुजराती थेपला बनाने की विधि।
Ingredients
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप ज्वार का आटा
- 1/2 कप बेसन
- 1/2 कप रागी आटा
- 1 कप दही
- 1 कप मेथी बारीक कटी हुई
- 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून कुटी लाल मिर्च
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 2 टेबल स्पून तेल
- एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
Method
थेपला बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी आटे और बेसन को एक थाली में निकालकर मिक्स कर लें।
फिर आप आटे में थोड़ा सा तेल और दही मिला लें।
फिर आप आटे में बारीक कटी मेथी, लहसुन का पेस्ट, कुटी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हींग, स्वाद अनुसार नमक डाल दें।
अब आप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को सॉफ्ट गूंथ लें और इसे थोड़ी देर नरम होने रख दें।
फिर आप इसकी लोई बनाकर पराठे के शेप में बेल लें और तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छे से तल लें।
इस प्रकार आपके गुजराती थेपले बनकर तैयार है।






