- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Gujrati Dhokla Recipe: गुजराती खाने का नाम आते ही ज्यादातर लोगों की जुबां पर सबसे पहले ढोकले का जिक्र आता है. हालांकि काफी कोशिशें करने के बावजूद घर पर होटल जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला (Gujrati Dhokla Recipe) नहीं बन पाता है. ऐसे में गुजराती ढोकला बनाने की स्पेशल रेसिपी फॉलो करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं मिनटों में बेस्ट ढोकला बनाने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप होटल जैसे सॉफ्ट और स्पंजी ढोकले तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें चिल्ड फ्रूट कस्टर्ड की रेसिपी (Fruit Custard Recipe)
Ingredients
Method
घर पर गुजराती ढोकले की रेसिपी फॉलो करने के लिए सबसे पहले कटोरे में बेसन, सूजी और दही में पानी एड करें.
इस मिक्सचर को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद 5-7 मिनट तक फेटें और फिर 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, तेल और नमक मिक्स कर दें.
वहीं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला बनाने के लिए इसमें इनो डालकर चला दें.
इसके बाद छोटी कटोरी में ऑयल अप्लाई करें और इसमें ढोकले का बैटर भर दें. मगर ध्यान रहे कि कटोरी थोड़ी खाली रहनी चाहिए.
अब गैस पर पानी गर्म करें और ढोकले की कटोरियों को बेक कर लें. बस आपका टेस्टी और स्पंजी ढोकला बनकर तैयार हो जाएगा.
वहीं ढोकले का तड़का तैयार करने के लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दानें, करी पत्ते और थोड़ी सी हरी मिर्च डाल दें.
अब ढोकले के ऊपर इस तड़के को स्प्रे कर दें. बस आपका गर्मा गर्म सॉफ्ट एंड स्पंजी ढोकला रेडी है. इसे नाश्ते में सभी को सर्व करें.






