Hair care Tips: रोज का आना-जाना हमारे बालों के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में बालों की रक्षा करना बहुत जरूरी होता है। इसका सबसे सही तरीका है बालों में तेल लगाना, लेकिन इसका फायदा तभी होता है जब आपको बालों में तेल लगाने का सही तरीका मालूम हो। तो आइए जानते हैं बालों में तेल कब लगाना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है?

बालों में तेल कब लगाना चाहिए?
अगर सवाल है कि बालों में तेल कब लगाना चाहिए, तो लोगों की कई मान्यता है। कई लोग रात में सोने से पहले बालों में तेल लगाते हैं। इसके अलावा, कई लोग शैम्पू से कुछ घंटे पहले बालों में तेल लगाते हैं। वहीं, कुछ बालों को धोने के बाद तेल लगाते हैं। हालांकि, यह गलत है, क्योंकि इससे बालों में धूल और गंदगी चिपक सकती है।
बालों में तेल लगाने का तरीका
बालों में तेल लगाने से पहले उसको हल्का गर्म करना जरूरी है।
इसके बाद तेल को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें और फिर उंगलियों को तेल में डुबोएं और उस बालों में लगाएं। हल्की-हल्की मालिश करें।
लगभग 10-15 मिनट तक पूरे सिर और बालों में की मसाज करें।
तेल हमेशा बालों की स्कैल्प पर न लगाएं, बल्कि बालों की जड़ों में भी लगाए।
बालों में तेल लगाने के बाद हल्के गिले गर्म तौलिए को सिर में 10 मिनट के लिए लपेटें। इससे सिर की त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और तेल आसानी से अंदर जाता है।






