Health Tips: एक्टिंग के अलावा सान्या अपनी फिटनेस और डांस वीडियो के लिए भी सुर्खियों में रहती है। वो अक्सर फैंस के साथ अपने डांस वीडियो को शेयर करती रहती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए डाइट, योगा और कोर्डियो के साथ-साथ जॉगिंग भी करती हैं। तो चलिए यहां हम आपको सान्या मल्होत्रा का डाइट प्लान बताते हैं।

डांस करती हैं एक्ट्रेस
सान्या ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने आपको फिट रखने के लिए रोजाना डांस किया करती हैं और इसके साथ वह अपनी डाइट लेती हैं, जिसमें वह सुबह के समय में जूस और लंच में रोटी-सब्जी और रात को सलाद खाती हैं। उन्होंने बताया था कि वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हैं और डांस करना कभी नहीं भूलती हैं। आइए आपको डांस के फायदे बाताते हैं।
वजन घटाने में मददगार
डांस करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम होता है। एक रिपोर्ट की माने तो 30 मिनट डांस करने से 130 से 250 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है। इसके अलावा डांस करने से हार्ट भी हेल्दी रहता है।
तनाव होता है कम
तनाव और अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए भी डांस बहुत ही अच्छा वर्कआउट है। तो जब कभी मन उदास हो, किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो, तो अपना फेवरेट गाना लगाएं और शुरु कर दें नाचना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






