- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
ब्रेकफास्ट में रोजाना जंक फ़ूड खा-खाकर सेहत को नुक्सान होता है। ऐसे में कोई ऐसी डिश बनाना बेहतर होती है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद दो। ब्रेकफास्ट में अगर आप भी सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, मूंगलेट (Moonglet Recipe) एक परफेक्ट फूड डिश है। मूंग दाल से बनकर तैयार ये नाश्ता आपके दिन की शुरुआत स्वाद और पोष्टिकता के साथ करता है।
कई घरों में होता है कि बच्चों के लिए अलग से नाश्ता तैयार करना पड़ता है लेकिन मूंगलेट रेसिपी बड़ों के साथ ही बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। यह फाइबर और प्रोटीन का एक बढ़िया स्रोत है, मूंगदाल के साथ अपने आहार में पोषक तत्वों को भर सकते हैं। इससे खाने में भी स्वाद मिलेगा और सेहत को भी लाभ मिलेगा। ये मिनटों में तैयार होने वाली फूड डिश है। तो चलिए अब ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए हम आपको मूंगलेट बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता देते हैं।
Ingredients
- मूंग दाल – 2 कटोरी
- टमाटर – 1
- चुकंदर – 1
- गाजर – 1
- प्याज – 1
- शिमला मिर्च – 1
- हरी मिर्च – 2
- अदरक टुकड़े – 1 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 1/2 कप
- चाट मसाला – 1 टी स्पून
- बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून
- तेल – 4 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
Method
मूंगलेट बनाने के लिए आप सबसे पहले मूंग की दाल को करीब 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
फिर टमाटर, चुकंदर, प्याज सहित अन्य सब्जियों को एक मिक्सिंग बाउल में काटकर अलग रख दें।
दाल अच्छे से भीग जाने पर आप उसे पानी, नमक, अदरक और 1 हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें और इसका एक स्मूद पेस्ट बनाएं।
मूंगलेट का पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए पतला नहीं।
अब दाल के पेस्ट में हल्दी, बेकिंग सोडा डालकर बैटर को अच्छे से मिक्स करें।
अब एक पैन को गर्म होने गैस पर रख दें और फिर उसमें आधा छोटा चम्मच तेल डालकर सब तरफ फैला दें।






