- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
नाश्ता में इडली खाना एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. इडली खाने में स्वादिष्ट लगती है. अगर आप डाइटिंग पर है तो ओट्स से भी स्वादिष्ट इडली बना सकते हैं. जानिए कैसे बनाएं ओट्स से इडली.
वजन घटाने वाले लोग अपने खाने-पीने को लेकर बहुत सोचते हैं. कई बार ये समझ नहीं आता कि ऐसा क्या खाया जाए जिससे वजन भी न बढ़े और स्वाद भी मिल जाए. ऐसे में ब्रेकफास्ट में इडली खाना काफी हेल्दी और अच्छा ऑप्शन है. जो लोग डाइटिंग पर हैं वो नाश्ते में चावल और दाल की इडली की बजाय ओट्स की इडली बनाकर खा सकते हैं. ओट्स से बनी इडली खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. इन्हें आप जी भरकर खा सकते हैं और वजन बढ़ने के डर से भी दूर रह सकते हैं. नाश्ता या डिनर ओट्स इडली खाना सेहत और स्वाद दोनों लिहाज से ही बहुत बढ़िया है. ओट्स से इडली बनाना भी बहुत आसान है. जानिए ओट्स इडली की रेसिपी.
Ingredients
- 1 कप ओट्स
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 छोटा टेबलस्पून राई
- 1 छोटा टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून उड़द दाल
- 1 टेबलस्पून चने की दाल
- 2 टेबलस्पून काजू (बारीक कटा हुआ)
- आधा कप सूजी
- आधा कप दही
- 1/4 कप मटर हरा
- 1/4 कप धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा गाजर (घिसा हुआ)
- 1 टेबलस्पून हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टेबलस्पून अदरक (घिसा हुआ)
- 1/2 टेबलस्पून करी पत्ता
- नमक (स्वादानुसार)
- पानी
- 1/4 टेबलस्पून ब्लैक पेपर पाउडर
- 1 पैकेट इनो
Method
ओट्स इडली बनाने के लिए आपको सबसे पहले ओट्स को एक मिक्सी में पीस लेना है। फिर आप इसे एक बर्तन में अलग निकाल लें।
अब एक पैन में तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करें और फिर उसमें जीरा, राई, उड़द की दाल और चने की दाल डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
अब आप तेल में कटा हुआ काजू डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें।
जब ये सब अच्छे से भुन जाए तो आप उसमें सूजी डालकर उसे भी बाकी सामग्री के साथ धीमी आंच पर भुनें।






