- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
नमक पारे रेसिपी: नाश्ता अच्छा हो, तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। अगर नाश्ते में कुछ अच्छा मिल जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता है नमक पारे, जिसे खाने के बाद आपको आनंद आ जाएगा। लेकिन, बहुत लोगों को नमक पारे बनाना ही नहीं आता है। इस वजह से उनके नमक पारे क्रिस्पी नहीं बनते हैं और स्वाद भी इतना अच्छा नहीं आता है। नमक पारे की खासियत ये है कि आप इसे कितने भी दिनों के लिए बना कर स्टोर करके रख सकते हैं।

रोज आप नमक पारे को अपने परिवार के सदस्यों को चाय के साथ दे सकते हैं। लेकिन, क्या आपको क्रिस्पी नमक पारे बनाने का सही तरीका पता है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको नमक पारे की रेसिपी के बारे में बताएंगे। एक बार आप इस रेसिपी को पढ़ने के बाद नमक पारे जब अपने घर पर बनाएंगे, तो आप तारीफ़ करने पर मजबूर हो जाएंगे।
Ingredients
- 2 कप मैदा
- 1/2 टेबल स्पून ब्लैक पेपर
- 1 टेबल स्पून अजवाइन
- 1/2 टेबलस्पून नमक
- 1/2 टेबल स्पून तेल
- 1/3 कप पानी
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, काली मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। इसके बाद इसमें घी या तेल डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए। अब आटे में पानी डालकर अच्छी तरह गूंद लीजिए। आटा गूंथने के बाद इसे ढककर कुछ देर के लिए रख दीजिए। थोड़ी देर बाद गूंथे हुए आटे से लोई बनाकर तैयार कर लीजिए।
अब इसकी लोई बनाकर पूरी के साइज की एक बड़ी लोई बना लें और बीच से पतली लाइन की तरह काट लीजिए। अब दूसरी तरफ एक पैन में तेल गर्म करें।जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए। जब नमक पारे फ्राई हो जाएं, तो इसे ठंडा होने के बाद डिब्बे में बंद करके रख दीजिए। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को चाय के साथ सर्व करिए।






