- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Kashmir
- Course
- dinner, Lunch
कश्मीरी पुलाव रेसिपी: पुलाव तो आप सभी ने खाया होगा। शादी और पार्टियों में पुलाव के बिना सभी डिश फीकी लगती है। पुलाव एक हल्का और स्वादिष्ट भोजन है। इसकी खास सबसे बात ये है कि पुलाव को बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। लेकिन, आप जितनी ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करेंगे, आपका पुलाव उतना स्वादिष्ट लगता है। ऐसे ही एक लोकप्रिय डिश है, कश्मीरी पुलाव है। आप जरूर सोच रहें होंगे कि आखिर कश्मीरी पुलाव में ऐसा क्या खास है। तो, इसका जवाब आपको इस रेसिपी को पढ़ने के बाद ही मिल पाएगा।

कश्मीरी पुलाव जब बनकर तैयार होता है। तो, हमेशा लोग इसकी तारीफों के पुल बांधने लग जाते हैं। इसकी जितनी तारीफ़ की जाए, उतनी कम है। क्या आपने कभी कश्मीरी पुलाव का स्वाद चखा है? हो सकता है आपने इसका स्वाद चखा हो, पर क्या आपने इस कश्मीरी पुलाव को कभी घर पर बनाया है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए क्योंकि Khana.behindtalkies आज आपको कश्मीरी पुलाव की रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बासमती चावल को साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालिए और इसमें लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता और बड़ी इलायची डालकर भून लिजिए। अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, चीनी, केसर और स्वादानुसार नमक डालकर लगभग 1 मिनट तक भून लीजिए।
इसके बाद अब इस मसाले में भीगे हुए चावल डाल दीजिए और मसाले में अच्छी तरह मिला दीजिये। फिर इसे 1 से 2 मिनट तक भून लीजिए। अब आप चावल में 2 कप पानी डाल दें और पैन को ढक दें। इसे आप 12-14 मिनट तक पकने दीजिए। जब चावल अच्छी तरह से पक जाएं तो गैस को बंद कर दीजिए।
अब आप चावल को एक बर्तन में निकाल लीजिए। इसके बाद इसमें काजू, बादाम को बारीक काट कर कैसरोल में डाल कर मिला दें। इसके बाद पुलाव में अनार के दाने और सेब डालकर मिला लें। अब आपका कश्मीरी पुलाव तैयार है। अब आप इसे हरी धनिया से गार्निश करके अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व कर दें।






