- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Kerala
- Course
- dinner, Lunch
मटन लीवर पेपर फ्राई रेसिपी: नॉन वेज लोगों के लिए सर्दी के मौसम में मटन से बनी सारी डिश बहुत ही पसंदीदा होती है। मटन लीवर पेपर फ्राई एक मसालेदार डिश है, जिसे मटन लीवर से साबुत मसालों के साथ तैयार किया जाता है। मटन लीवर पेपर फ्राई एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है। ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छी है। मटन लीवर अत्यधिक पौष्टिक होता है। यह विटामिन ए, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। लीवर फ्राई को हम नारियल के तेल में पकाते हैं और यह डिश को बहुत ही स्वादिष्ट बनाते हैं। हालांकि, इसे बनाना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं।

अगर आपने नीचे दी गई रेसिपी से कोई सामग्री या विधि का अच्छे से पालन या मिस किया तो आपकी मटन लिवर पेपर फ्राई डिश का स्वाद बिगड़ भी सकता है।आप इसे अपने परिवार के सदयों कर साथ आराम से रविवार को बना कर खा सकते हैं। तो आप इस रेसिपी को अच्छे से फॉलो करिए और अपने घर कर इस स्वादिष्ट और मसालेदार मटन लिवर पेपर फ्राई का आनंद उठाइए। अगर आपको हमारी ये रेसिपी अपने घर पर बनाने के बाद पसंद आए, तो अपने मित्रों और रिश्तेदारों को भी इस रेसिपी के बारे में जरूर बताइए, ताकि वो भी इस मसालेदार मटन लिवर पेपर फ्राई का आनंद उठा सकें।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप लीवर के टुकड़ों को लेकर आधा चम्मच हल्दी पाउडर के साथ पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इसे अच्छी तरह धो लें। पानी को पूरी तरह से छान लें और एक तरफ रख दें। अब एक एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई का तड़का लगा लें। आधे कटे छोटे प्याज़ और करी पत्ते डालकर इसे गैस पर धीमी आंच पर प्याज के सुनहरा होने तक भून लें।
अब मसाले का पेस्ट डालें और कुछ सेकेंड्स के लिए भून लें। अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर डाल लें। आप इसे तब तक भूनें जब तक कच्ची महक न चली जाए और तेल अलग न होने लगे। ¼ - ½ कप पानी और पर्याप्त नमक डालें। अच्छी तरह मिलाकर उबाल लें।
अब एक बार जब यह उबलने लगे तो इसमें लीवर के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिला लें। लगभग 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर ढककर पकाएं जब तक कि पानी की मात्रा पूरी तरह से खत्म न हो जाए। पर ध्यान रखें लिवर को ज्यादा देर तक न पकाएं। कटी हुई धनिया पत्ती डालें और अच्छी तरह मिला लें फिर करी पत्ता डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और आँच से उतार लें। 10 मिनट के लिए ढककर रख दें और सर्व करें।






