- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Side Dish
मटन वड़ाई रेसिपी: मटन के स्वाद से तो हम सभी परिचित ही है। सर्दी के मौसम में मटन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। नॉन वेज लोगों को मटन से बनी हर एक डिश बहुत पसंद है। ऐसी है एक डिश है मटन वड़ा। इसके स्वाद का को मुकाबला नहीं है और ये मटन से बनने वाली सबसे लोकप्रिय डिश है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी ज्यादा नहीं लगती है।

लेकिन, अगर आपके सामग्री और विधि को अच्छी तरह फॉलो नहीं किया, तो आपकी डिश का स्वाद भी बिगड़ जाएगा।लेकिन, क्या आपने मटन वड़ाई के स्वाद को कभी चखा? या आपने इसे सिर्फ होटल में चखा है? हो सकता है आपने मटन वड़ाई को घर पर आकर बनाए हो, लेकिन इसका स्वाद आपसे बिगड़ गया हो। तो आप बिल्कुल फिक्र मत करिए, क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए मटन वड़ाई रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़ा कटोरा लेकर इसमें सौंफ, चना दाल, जीरा और हरी मिर्च डाल लें।इसके बाद अब बाउल में पानी डाल लें और दाल को करीब 45 मिनट के लिए भिगो दें। अब आप दाल को मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।इसके बाद आप कीमा बनाया हुआ मांस लें और इसे ग्राइंडर में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
एक बाउल लें और उसमें बेसन, हींग और गरम मसाला डाल लें। एक अलग कटोरे में, करी पत्ते, कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक मिला लें। अब एक बड़े बाउल में सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
अब आप मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाकर चपटा करके वड़ा का आकार दें। अब आप एक पैन लें और उसमें तेल गरम कर लें। आप एक पैन में वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अब आपका मटन वड़ाई तैयार है। फिर इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






