- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Aloo Kachori Recipe: हम सभी को कचौड़ी बहुत पसंद होती है। वहीं, बात अगर आलू की कचौड़ी की करें, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। आलू की कचौड़ी बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है। पर एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है।आप इसे हरी चटनी, सॉस या दही के साथ भी खा सकते हैं। Also Read: ईजी चना मसाला रेसिपी (Easy Chana Masala Recipe In Hindi)

आप सभी को आलू की कचौड़ी तो बनाना आता ही होगा। पर क्या आपकी आलू की कचौड़ी का स्वाद होटल के आलू की कचौड़ी की तरह आता है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको आलू की कचौड़ी की रेसिपी बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 कप आटा
- 1 कप सूजी
- तेल
- नमक
- 250 ग्राम आलू
- हींग
- गरम मसाला
- धनिया पाउडर
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- अमचूर पाउडर
Method
सबसे पहले आप आटा को गूंथ लीजिए और इसे ½ घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद आलू को कुकर में अच्छी तरह उबालकर छीलकर मैश कर लीजिए। इसके बाद अब एक पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें मैश किए हुए आलू और पिट्ठी के लिए बताए गए सारे मसाले डालकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें। इसके बाद आप कचौरी की स्टफिंग को ठंडा होने के लिये किसी बर्तन में निकाल लें। अब आटे से एक छोटी लोई तोड़कर थोड़ा बड़ा करके उसमें एक या डेढ़ छोटी चम्मच स्टफिंग भर दीजिए।






