- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
कॉर्नफ्लेक्स रेसिपी: ब्रेकफास्ट टेस्टी और हेल्दी दोनों हो तो आनंद आ जाता है। ऐसा ही एक बच्चों का मनपसंदीदा ब्रेकफास्ट कॉर्नफ्लेक्स है। इसे खाने के बाद आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। अधिकतर लोग इसे बाहर मार्केट से खरीद कर लाते हैं, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि कॉर्नफ्लेक्स घर पर बनाते कैसे हैं।

लेकिन, आज हम आपको कॉर्नफ्लेक्स बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है और ये मार्केट वाले कॉर्नफ्लेक्स से ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। अगर आप कॉर्नफ्लेक्स को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस रेसिपी को पढ़ना होगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1 कप कॉर्नमील
- 1 टेबल स्पून मेपल सिरप
- 3-4 बूंद वनीला एसेंस
Method
सबसे पहले आपको कॉर्नमील लेना है और इसे पानी के साथ मिलाकर पैनकेक जैसा बैटर बना लेना है। इसके बाद आपको इसमें स्वाद के लिए मेपल सिरप और वनीला एसेंस मिला लेना है। अब आप इस मिश्रण को एक बेकिंग शीट पर फैला लें। अब आप इस मिश्रण को ओवन में रखें और एक तरफ से सख्त होने तक बेक कर लें। इसके बाद आप बेकिंग ट्रे को बाहर निकाल कर पलट दें और कॉर्नमील के मिश्रण को काट कर फिर से क्रिस्पी होने तक बेक कर दें। अब आपका कॉर्नफ्लेक्स बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






