- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Side Dish
चाट मसाला रेसिपी: हम भारतीय को बहुत तरह के मसाले बनाने आते हैं। ऐसा ही एक स्वादिष्ट और बेहतरीन मसाला चाट मसाला है। इसे हम फ्रूट्स में डालकर ज्यादा खाते है। चाट मसाला को फ्रूट्स में डालकर खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है। आप चाट मसाला को सब्जी, या किसी भी डिश में डालकर खा सकते है। आप इस मसाले को अलग से भी खा सकते हैं।

अगर आपने चाट मसाला का स्वाद चखा है, तो आप इसके बेहतरीन स्वाद से जरूर परिचित होंगे। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है। अगर आप मार्केट से खरीदना नहीं चाहते हैं, तो आप इसे आसनी से घर पर भी बना सकते हैं। जी, हां चाट मसाला को बनाने की सही रेसिपी आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में धनिया, जीरा और अजवाइन को ब्राउन होने तक अच्छी तरह भून लें। इसके बाद कढ़ाही को आंच पर से हटा लीजिए। अब सभी सामग्री को एक साथ प्रोसेसर में पीस लें।अब आपका चाट मसाला बनकर तैयार है। अब आप चाट मसाले को एक एयरटाइट जार में भर कर रख दें।






