- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
आलू का चिप्स रेसिपी: हमारा जब भी कुछ टेस्टी खाने का मन करता है, तो हम बाहर से मंगाते हैं। अकसर मूवी देखते समय हम कुछ क्रिस्पी- सा खाना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक क्रिस्पी- सा स्नैक्स हम आपको आज बताने जा रहें हैं। जी, हां हम आलू के चिप्स की बात कर रहें हैं। आलू के चिप्स की तो पूरी दुनिया दीवानी है। मजे कि बात ये है कि इसे बनाने में बहुत कम समय और बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है। आप इसे कई महीनों तक स्टोर कर सकते हैं।

अगर आप इसमें चाट मसाला ऊपर से डालकर खाएंगे, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। क्या आपने कभी अपने घर पर आलू के चिप्स बनाएं है? और अगर बनाएं हैं तो इसमें कुछ कमियां रह गई थी, जिससे इसका स्वाद इतना अच्छा नहीं आया जैसा आपको चाहिए था? तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको आलू के चिप्स की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 500 ग्राम आलू
- 1 टेबल स्पून नमक
Method
सबसे पहले आप एक स्लाइस की मदद से आलू को पतला-पतला काट लें। इस बात का ध्यान रखें कि सारी स्लाइस एक बराबर हो। अब आप एक बड़े बर्तन में पानी गरम करके उसमें आलू के सभी टुकड़ों को डालें। अब आप पानी में नमक डालकर गैस पर रख दें। जब पानी में उबाल आने लग जाए तो सभी आलू के टुकड़े डाल दें। दोबारा उबाल आने पर गैस बंद कर दें और पानी निथार लें और आलू को धूप में क्रिस्पी होने तक 2- 3 दिन सुखा लीजिए। जब ये अच्छी तरह सूख जाए तो इन्हें एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये। आप इन्हें तल कर या बेक करके अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






