- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
सोया पेटीज रेसिपी: अगर नाश्ता अच्छा मिल जाएं, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। हम रोजाना नाश्ते में ब्रेड, पोहा दलिया या कुछ हल्का ही खाना पसंद करते हैं। ऐसा ही आपके लिए एक टेस्टी और चाट मसाले के स्वाद के साथ सोया पेटीज नाश्ता है। ये इतना अधिक स्वादिष्ट है कि, उसे खाने के बाद आपके दिनचर्या भी अच्छी रहेगी। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और आप इसे अपने बच्चों को लंच में भी दे सकते हैं।

क्या आपने इस स्वादिष्ट सोया पेटीज का स्वाद चखा है? अगर हां, तो क्या आपने इसे घर पर बनाया है? अगर हां, तो क्या इसका स्वाद होटल के स्वाद के जैसा आया है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको सोया पेटीज रेसिपी के बारे में बताएंगे। इतनी टेस्टी और क्रिस्पी डिश की रेसिपी पढ़कर आप खुश हो जाएंगे, क्योंकि इसे बनाने में बहुत कम सामग्री और बहुत कम समय लगता है। तो, आप फिक्र मत करिए और झट से इस रेसिपी को पढ़िए।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सोयाबीन को कम से कम 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए। फिर आप 15 मिनट के लिए एक बड़े, भारी बेस सॉस पैन में भीगे हुए बीन्स को अच्छी तरह उबाल लीजिए। अब आप पानी को निकाल दीजिए और बीन्स को एक ब्लेंडर में तब तक मैश करें जब तक कि वे अच्छी तरह से मिल न जाएं।
इसके बाद आप सोयाबीन गूदा तैयार कर लें। उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल लीजिए। फिर आप ब्रेड क्रम्ब्स को छोड़कर सभी सामग्री को एक साथ मिला लीजिए। आप इसे तब तक मिलाएं जब तक यह गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। फिर आप इसे पैटीज़ के साइज दे दीजिए। हर एक पैटी को ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटने तक रोल कर लीजिए। फिर आप पैटीज़ को बेक या फ्राई करें। अब आपकी सोया पैटीज़ तैयार है। इसे आप अब अपनें परिवार के सदस्यों को सॉस और सलाद के साथ सर्व करें।






