- Prep
- 10 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
मिसल पाव रेसिपी: पाव तो आप सभी ने खाया होगा। पाव हम सभी को बहुत पसंद होता है और जब पाव गर्मागर्म हो, तो इसके स्वाद का क्या कहना। लेकिन, अगर हम बात मिसल पाव की करें, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। मिसल पाव साधारण पाव से ज्यादा स्वादिष्ट और मसालेदार होता है। पूरे भारत देश में इसके स्वाद के चर्चे हैं। हालांकि, इसे बनाने में बहुत समय लगता है। साथ ही इसमें सामग्री भी बहुत सारी इस्तेमाल होती है। पर एक बार बनने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

क्या आपने कभी मिसल पाव खाया है? या फिर आप अभी तक इसके स्वाद से चूके हुए है? तो हम आपको बता दें, आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने मिसल पाव होटल में खाया होगा। उसके बाद आपने क्या इसे कभी घर पर बनाया है? और अगर बनाया है तो इस डिश का स्वाद बिगड़ गया है? तो, आप बिल्कुल फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies अपको मिसल पाव रेसिपी के बारे में बताएगा। इसे बनाने के बाद आप इसके स्वाद का आनंद अपने परिवार के सदस्यों के साथ लुफ्त उठा सकते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक प्रेशर कुकर में 2 कप अंकुरित मटकी लीजिए। स्प्राउट्स बनाने के लिए मटकी को रात भर के लिए भिगो दीजिए और 1 दिन के लिए कपड़े में बांधकर रख दीजिए। इसके बाद आप ¼ छोटा चम्मच हल्दी, ½ छोटा चम्मच नमक और 1 कप पानी भी डाल लें। एक सीटी आने तक या मोठ के नरम होने तक प्रेशर कुकर में पकाएं। अब आप 2 छोटे चम्मच तेल गरम कर लें, 2 इंच अदरक और 2 कली लहसुन भूनें और मसाले का पेस्ट तैयार कर लीजिए।
अब आप 1 प्याज को सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह तल लें। ¼ कप सूखा नारियल डालें और 1 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद आप 1 टमाटर को नरम होने तक भून लीजिए। मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा करें और एक ब्लेंडर में डाल लें। ¼ कप पानी डाल लें और एक मुलायम पेस्ट बनने तक पीस लें। इसके बाद आप एक बड़े पैन में 3 टेबल स्पून तेल और 1 टीस्पून राई, 1 टीस्पून जीरा डाल लें।
अब आप ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर और 1 टीस्पून गरम मसाला भी डाल लें। इसके बाद मसाले को धीमी आंच पर महक आने तक भून लीजिए। इसके बाद जो आपने मसाला पेस्ट तैयार किया है, उसे डालकर अच्छी तरह भून लें। पकी हुई मोठ, गुड़ के छोटे टुकड़े और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर आप 10 मिनट तक या मिसल के पूरी तरह पकने तक उबाल लें। सर्विंग प्लेट में एक मटकी लें और उसके ऊपर फरसान डाल लें। इसके बाद ऊपर से कटा हुआ प्याज और हरा धनिया डाल लें। अब एक बड़े चम्मच से ग्रेवी को साइड से डाल लीजिए। अब आपकी मिसल पाव तैयार है। अंत में, मिसल को पाव और नींबू के स्लाइस के साथ सर्व करें।






