- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Indian
- Course
- dinner, Lunch
गुजराती ढोकला रेसिपी: राज्यों के डिश की तो बात अलग होते है। वहीं, जब बात गुजराती डिश की हो तो इसकी बात अलग होती हैं। ऐसी ही एक गुजरात की डिश गुजराती ढोकला है। इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। ये गुजराती ढोकला गुजरात के साथ- साथ पूरे भारत देश में लोकप्रिय है।

क्या आपने पहले कभी गुजराती ढोकला खाया है? अगर हां तो हो सकता है आपने गुजराती ढोकला को अपने किसी रिश्तेदार के घर पर या होटल में खाया होगा? पर क्या आपने गुजराती ढोकला को कभी बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको गुजराती ढोकला बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 1 कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट
Method
सबसे पहले आप एक प्याले में बेसन लेकर उसमें चीनी, तेल, अदरक-मिर्च पेस्ट, नींबू का रस, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस बैटर को 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए। अब आप एक बर्तन में तेल लगाकर उसे भाप दे दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में बिना सीटी के भाप लें। अब आप भाप देने के लिए कुकर को गैस पर रख लें और उसके तले में पानी भर दें।
इसके बाद घोल में ईनो फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद घोल को घी लगी प्लेट में निकाल कर कुकर में रख दें और बिना सीटी के ढक्कन बंद कर दें। अब बिना सीटी के अधिकतम 10-15 मिनट तक भाप में पका लें। इसके बाद गैस बंद होने पर बर्तन को बाहर निकाल लें और 5 मिनट के लिये ठंडा होने के लिये रख दें।
अब आप इसे प्लेट में पलट कर चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद तड़का लगाकर और तेल गर्म करके उसमें राई डालकर फूटने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब हींग और करी पत्ता डालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद ठंडा किया हुआ तड़का तैयार ढोकला पर डालें।अब आप ताजा कसा हुआ नारियल, कटा हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर के साथ छिड़क कर सभी को सर्व करें।






