- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
चटपटी म्यूसली दही चाट रेसिपी: हम सभी को मसालेदार खाना बहुत पसंद होता है। वहीं, अगर बात चाट की हो तो इसके स्वाद के सब दीवाने हैं। हम सभी को चाट बहुत पसंद होती है। अब वो चाहे आलू चाट हो, चना चाट हो। पर अगर बात चटपटी म्यूसली दही चाट की करें, तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी होती है।

क्या आपने पहले कभी चटपटी म्यूसली दही चाट के बारे में सुना है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको चटपटी म्यूसली दही चाट की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 120 ग्राम चटपटी म्यूसली
- 30 ग्राम प्याज़
- 20 ग्राम शेव
- 1 टेबल स्पून टोमैटो केचअप
- 1 टेबल स्पून पुदीना चटनी
- 50 ग्राम मीठा दही
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में मूसली, बारीक कटा प्याज और टमाटर ले लीजिए। इसके बाद आप इसमें पुदीने की चटनी और टोमैटो केचप डाल दें। अब आप सर्विंग बाउल में चाट सर्व करें और उसमें ऊपर से मीठा दही, पुदीने की चटनी और सेव डाल दें। इसके बाद धनिया पत्ती से सजाकर चटपटी म्यूसली दही चाट सभी को सर्व करें।






