- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, punjab
- Course
- dinner, Lunch
मेथी आलू की सब्ज़ी की रेसिपी: अगर खाना स्वादिष्ट हो तो आनंद आ जाता है। ऐसी ही एक रेसिपी आलू मेथी की सब्जी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। आप इसे अपने बच्चों को लंच में बनाकर दे सकते हैं। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

आप सभी ने आलू मेथी की सब्जी जरूर खाई होगी। पर क्या आपने इसे कभी घर पर बनाया है और इसका स्वाद बिगड़ गया है। तो, आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको आलू मेथी की सब्जी बनाने की सही रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मेथी को साफ करके धो लें। इसके बाद मेथी के पत्तों को तोड़कर डंठल अलग कर लीजिए। अब आप इसके बाद पत्तों को बारीक काट लें। अब आलू को उबाल कर छील लें और चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए। इसके बाद अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए। अब कटी हुई मेथी को एक बाउल में डाल दें और उसमें थोड़ा- सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें। अब इसमें कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर 30 सेकंड के लिए भून लें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और आलू के टुकड़े डालकर मिला लें और आलू को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पका लें।
अब आलू में मेथी के पत्ते, धनियां पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद सब्जी को ढककर 45 मिनट तक और पकने दीजिए। इस दौरान सब्जी को चमचे से चलाते रहें। जब मेथी नरम हो जाए, तो गैस बंद कर दें। लंच या डिनर में आलू मेथी की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है। अब आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।






