- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
साबुदाना डोसा रेसिपी: हमारा कभी- कभी स्वादिष्ट खाना खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए साबुदाना की रेसिपी लेकर आएं इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है, ऐसे में आप अपने व्रत पर इसे बनाकर खा सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट भी भरता है और ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। क्या आपने पहले कभी साबूदाना डोसा खाया है?

अगर नहीं तो आप इस महाशिवरात्रि इसे बनाकर ट्राई कर सकते हैं। आप इसे अपने बच्चों को ब्रेकफास्ट में और स्नैक्स में भी दे सकते हैं। लेकिन, क्या आपको साबुदाना डोसा बनाना आता है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको साबुदाना डोसा की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
- 1 कप साबूदाना
- 2 टेबल स्पून दही
- सामक चावल
- नमक
Method
सबसे पहले आप साबूदाना को 4 घंटे और सामक के चावल को 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद भीगे हुए साबूदाना और सामक के चावल को दही और थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। अब आप इसे ब्लेंड कर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। फिर आप बैटर को प्याले में निकाल लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब आप एक पैन लें और इसमें 2 बूंद तेल और 2 टेबल स्पून पानी डालकर हल्के हाथों से कपड़े से पोंछ लीजिए। फिर बैटर को तवे पर डाल दें और गोल घुमाते हुए एक पतली परत बनाने के लिए फैला दें। अब डोसे को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लीजिए। अब आपका साबूदाना डोसा बनकर तैयार है। अब आप इसे नाश्ते या लंच में नारियल की चटनी के साथ सभी को सर्व करें।






