- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
कोल्हापुरी चिकन रेसिपी: सर्दी के मौसम में चिकन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपके शरीर में गर्मी बनी रहती है और सर्दी के मौसम में आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। नॉन वेज लोगों को चिकन बहुत पसंद होता है। साथ ही चिकन से बनी हर एक डिश भी बहुत पसंद होती है। ऐसी ही एक डिश कोल्हापुरी चिकन है। इस डिश की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। आप इसे चावल, रूमाली रोटी या नान के साथ खा सकते हैं, इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

हालांकि, कोल्हापुरी चिकन को बनाने में समय बहुत लगता है। पर एक बार बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाती है। लेकिन, क्या आपने कोल्हापुरी चिकन के स्वाद को चखा है? या फिर आप अभी तक इस स्वाद से चूके हुए है? तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने कोल्हापुरी चिकन के स्वाद को होटल में चखा होगा और घर आकर बनाने के बाद आपसे इसका स्वाद बिगड़ गया होगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए, क्योंकि आज Khana.behindtalkies आपको कोल्हापुरी चिकन की रेसिपी के बारे में बताएगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चिकन को पानी में धो लीजिए। अब आप एक पैन लें और उसे धीमी आंच में गरम कर लें। इसके बाद आप तिल और खसखस को एक साथ सूखा भून लिजिए और एक इसको एक तरफ रख दें। इसके बाद आप नारियल को सुखा भून कर अलग रख दें। अब आप एक बड़े कटोरे में 1 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक मिला लें। अब चिकन के टुकड़े डाल लें और अच्छी तरह से तब तक रगड़ें जब तक कि चिकन के टुकड़े समान रूप से कोट न हो जाएं। लगभग 45 से 60 मिनट के लिए एक तरफ रख दें, ताकि चिकन के टुकड़े अच्छी तरह से मैरीनेट हो जाएं।
फिर एक चॉपिंग बोर्ड लें और प्याज को बारीक काट लें और आधा प्याज सुनहरा भूरा होने तक भूनें। आँच से उतारें और प्याज़ को भुने हुए नारियल, तिल और खसखस के साथ मिला लें। उसके बाद इसे मिक्सर ग्राइंडर में महीन पीस लें। इसके बाद एक कढ़ाई लेकर तेल गरम कर लें। इसके बाद बचे हुए प्याज़ डालकर 30 से 45 सेकंड के लिए भून लें। फिर आप बचा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भून लें। अब आप लाल मिर्च पाउडर, टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक पका लें।
मैरीनेट किए हुए चिकन के टुकड़े डालकर उसे 1 मिनट तक पकाते रहें। फिर पिसा हुआ पेस्ट, नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर उबाल लें। फिर आप गरम मसाला पाउडर, धनिया पत्ती डालें और पैन को ढक्कन से ढक दीजिए। आंच को कम कर दें और लगभग 15 से 25 मिनट तक या चिकन के पकने तक पकाते रहें। अब आपका कोल्हापुरी चिकन बनकर तैयार है। आप इसे चावल, रूमाली रोटी या नान के साथ सर्व करें।






