- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
शामी कबाब रेसिपी: चिकन और बिरयानी कि तरह नॉन वेज लोगों को कबाब भी बहुत पसंद होता है। कबाब के स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। पर अगर वहीं बात शामी कबाब की हो तो इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं। शामी कबाब एक मीट पैटीज है, जिसे बनाने में मसाले और चने को मिलाकर फ्राई करना पड़ता है। हालांकि, इसे बनाने में समय बहुत लगता है। पर एक बार बन जाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी। आप इसे रविवार को अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

लेकिन, क्या आपने कभी इस स्वादिष्ट और मसालेदार शामी कबाब का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप ऐसा करके अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। हो सकता है आपने इस टेस्टी शामी कबाब को होटल में खाया हो और आपको ये इतना ज़्यादा पसंद आया हो कि, आपने इसे अपने घर पर बनाया हो, लेकिन इसका स्वाद होटल के स्वाद से अलग और बेकार आया हो। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल में शामी कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंग।
Ingredients
- 500 ग्राम लैंब लेग
- 10 कप पानी
- 1/ कप चना
- 6 काली इलायची
- 12 हरी इलायची
- 4 दालचीनी स्टिक
- 4 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून सौंठ पाउडर
- 4 अदरक
- लहसुन पेस्ट
- 5 हरी मिर्च






