- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
आलू का समोसा रेसिपी: शादी हो या पार्टी समोसा सभी को बहुत पसंद होते है और अगर बात आलू के समोसा की हो तो, इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप अक्सर आलू का समोसा खाते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी आलू के समोसे को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो, आप बहुत बड़ी गलती कर रहें है, क्योंकि आप अपने घर पर बिना मिलावट के आलू का समोसा बना सकते हैं।

आप एक बार जब अपने घर पर आलू का समोसा बनाएंगे, तो आप रोज मांगेंगे। लेकिन, अगर आपको आलू का समोसा बनाना नहीं आता है तो आप इस रेसिपी को पढ़कर आसानी से आलू का समोसा बना सकते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप आलू को उबालकर छील लीजिए और अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और धनिया पत्ती को काट लीजिए। अब आप इसमें पानी को छोड़कर आटे के लिए दी गई सभी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह मसल लें। फिर आप थोड़ा पानी छिड़कें और सख्त आटा गूंद लीजिए। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। फिर समोसे के आकार के अनुसार आटे को छोटे-छोटे भागों में बांट लीजिए।
अब आप एक पैन में तेल या घी गरम करके उसमें जीरा भून लें। फिर इसके बाद इसमें लहसुन डालकर भून लीजिए। अब बची हुई सामग्री को डालकर 5 मिनट तक भून लें। फिर इस मिश्रण को आलू में मिला लें।अब आटे के प्रत्येक छोटे हिस्से को 2 सेमी गोल आकार में बेल लें और इसे आधा गोल आकार में काट लें। अब आधी गोल लोई के किनारों पर पानी लगाकर हाथों में पकड़ लें।दोनों के किनारों को मिलाकर एक तिकोना आकार बना लें। अब आप इसके बीच की जगह को मिश्रण से भर लीजिए और ऊपर के हिस्से को सील कर दें। इसके बाद आप गर्म तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें और पुदीने या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।






