- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
आलू टिक्की बर्गर रेसिपी: हमें जंक फूड खाना बहुत पसंद होता है। ये हमारे स्वाद को बढ़ाते तो जरूर हैं, पर हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं। लेकिन, अगर आप जंक फ़ूड को बाहर से ना खाकर घर पर ही बनाकर खाएंगे, तो ये आपके लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होगा। ऐसे ही एक जंक फूड आलू टिक्की बर्गर है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है।

क्या आपने कभी घर पर आलू टिक्की बर्गर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको आलू टिक्की बर्गर की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में उबले हुए आलू, मटर, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिला लीजिए। इसके बाद टिक्की बनाकर आटे के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट कर तल लीजिए। अब आप मेयोनेज़, टोमैटो सॉस को एक साथ मिला लें। अब आप बर्गर बनाकर दोनों तरफ मेयोनीज और काॅपर पेस्ट लगा लें। इसके बाद सलाद पत्ता रख लें। फिर टिक्की रख दें। अब आप प्याज के छल्ले और टमाटर की स्लाइस लगा लें। इसके बाद बर्गर को सभी को सर्व करें।






