- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
अमीरी खमन रेसिपी: अमीरी खमन एक ऐसी डिश है, जो आप नाश्ते में और स्नैक्स में खा सकते हैं। ये एक गुजराती डिश है। इसे आप आसानी से बनाकर अपने परिवार के साथ खा सकते है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और ये आसानी से बनकर तैयार हो जाती है। क्या आपने कभी अमीरी खमन डिश का स्वाद चखा है?

अगर चखा है तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। क्या आपने इसे कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको अमीरी खमन की रेसिपी के बारे में बताएगा। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चना दाल को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। अब आप इस पेस्ट में खमन की बची हुई सारी सामग्री मिलाकर एक प्लेट में फैला लें। फिर इसे डबल बॉयलर में डालकर ढोकला की तरह भाप में पका लीजिए। अब आप इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। फिर एक पैन में तेल गरम करें और छोकन के लिए सामग्री डाल दें। अब आप खमन डालकर 2 मिनट तक भून लें। फिर इस टॉपिंग से सजाकर सभी को सर्व कर दें।






