- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- dinner, Lunch
बंगाली स्टाइल चना दाल रेसिपी: भारतीय लोग बहुत तरह की दाल बनाने और उसमें प्यार का तड़का लगाते हैं। ऐसी ही एक दाल चना दाल है। बंगाल में इसे बहुत तरीके और स्वादिष्ट बनाया जाता है। इसे बनाना वैसे तो आसान है। लेकिन, अगर आप बंगाली स्टाइल में चना दाल बनाएंगे, तो आपको आनंद आ जाएगा। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें, उतनी कम है। क्या आपने पहले कभी चना दाल को खाया है?

अगर खाया है तो बंगाली स्टाइल चना दाल को खाया ही? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फिक्र मत करिए आज हम आपको बंगाली स्टाइल चना दाल की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में चने की दाल और पानी डालकर 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दीजिए। अब आप एक प्रेशर कुकर में दालें, पानी, हल्दी पाउडर और नमक डालकर 7-8 सीटी आने तक पका लें। फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेजपत्ता, नारियल के टुकड़े और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए।
अब आप इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लें। फिर उसी पैन में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, अदरक और सूखी लाल मिर्च दाल दें। अब आप इसमें पकी हुई दाल, हरी मिर्च, नमक और चीनी डालकर 2 मिनट तक उबलने दीजिए। अब आप गैस बंद कर दें और हरा धनियां डाल दें। अब आपका बंगाली स्टाइल चना दाल तैयार है। अब आप इसे सभी को सर्व करें






