- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- dinner, Lunch
भापा चिंगरी रेसिपी: राज्यों के डिश की तो बात अलग होती है। ऐसी ही एक डिश भापा चिंगरी है। दरहसल, ये एक बंगाली डिश है। बंगाल की हर एक डिश तारीफ के लायक होती है। अगर हम बात भापा चिंगरी की करें, तो इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। मजे की बात यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। आप इस डिश को बनाकार अपने परिवार के सभी सदस्यों के लंच में दे सकते हैं।

क्या आपने भापा चिंगरी का स्वाद चखा है? और अगर चखा है तो कभी घर पर बनाया है? अगर आपने इस डिश को घर पर बनाया है तो आपको पता होगा आपकी डिश में क्या कमी रह गई है। पर आप फिक्र मत करिए हम आपकी इस डिश में रह गई कमी को पूरा करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले झींगों को अच्छी तरह धोकर, साफ करके एक तरफ रख दीजिए। अब आप इसमें नमक और हल्दी डालकर 15 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें। इस बीच, एक छोटे से ग्राइंडर में सरसों के बीज, खसखस, 2 से 3 हरी मिर्च, थोड़ा पानी और थोड़ा नमक डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को प्याले में निकाल लें। अब इसमें नारियल, चीनी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल दें। इस मिश्रण में मैरिनेट किए हुए झींगे डाल लें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें। इसके बाद ओवन को 175 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। अब आप एक ओवनप्रूफ बेकिंग बाउल लें, इसे थोड़ा सरसों के तेल से चिकना कर लें। इसके बाद झींगा के मिश्रण को कटोरे में डाल लीजिए।






