- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
चटपटी चाट रेसिपी: हेल्दी फूड शरीर की जरूरत होती है। लेकिन, रोज- रोज वही खाने से हम ऊब जाते हैं। हमें जिस तरह अपनी जिंदगी में मसाला चाहिए होता है, उसी तरह से हमें स्वाद में भी मसाला चाहिए होता है। ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश चटपटी चाट है। आप सबने चाट जरुर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी चाट को घर पर बनाया है?

दरहसल, हम आज जिस चटपटी चाट की बात कर रहें हैं, आज पूरी दुनिया इसके स्वाद की दीवानी है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। क्या आपने कभी चटपटी चाट को घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप फिक्र मत करिए आज हम आपको चटपटी चाट की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- घी या रिफाइंड
- 2-3 स्लाइस ब्रेड
- उबले आलू
- टमाटर
- धनिया और प्याज
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- चाट मसाला
- फेंटा हुआ दही
- हरी चटनी
- इमली की चटनी
- काला नमक,
- भुजिया- पापड़ी
Method
सबसे पहले आप एक पैन में घी गर्म करके उसमें ब्रेड को सुनहरा और करारे होने तक भून लें। इसके बाद आप एक बाउल में उबले हुए आलूओं को छीलकर मैश कर लें और इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज और हरा धनिया डाल दें। अब आप इस मिश्रण में भुना जीरा पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर आलू के मिश्रण को क्रिस्पी ब्रेड के ऊपर रख दें।
अब आप इसके ऊपर फैंटा हुआ दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डाल दें। अब ऊपर से काला नमक, भुजिया, पापड़ी या कोई भी नमकीन डाल दें। फिर बारीक कटा हरा धनिया, अनार के दानों से गार्निश करें। अब आपकी गरमा गरम ब्रेड चाट तैयार है। आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






