- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
चिकन फ्राई बिरयानी रेसिपी: बिरयानी सभी को बहुत पसंद होती है। अगर हम बाहर होते है और हमें भूख लगती है, तो हम सबसे पहले बिरयानी ही खाने की सोचते है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बिरयानी खाने से हमारा पेट भी भर जाता है। साथ ही इसे खाने से हमारी सेहत भी अच्छी रहती है। बिरयानी स्वाद में भी अच्छी होती है। वहीं, अगर हम बात चिकन कि करें, तो नॉन वेज लोगों की पहली पसंद चिकन से बनी डिश होती है। अगर आपको चिकन और बिरयानी दोनों ही इतने पसंद है, तो आप चिकन फ्राई बिरयानी को घर पर क्यों नहीं बनाते हैं? इस डिश की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है।

सर्दी के मौसम में तो चिकन फ्राई बिरयानी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मजे कि बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और इसका स्वाद मजेदार होता है। आप इस डिश को बनाकर एंजॉय कर सकते हो। अब आप सोच रहें होंगे चिकन फ्राई बिरयानी को बनाते कैसे है? तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज हम आपको चिकन फ्राई बिरयानी की रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बाउल में चिकन, हल्दी, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पाउडर मिला लें। फिर एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें। उसमें मसाल, कटा हुआ प्याज़ डाल दें। अब प्याज़ हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें हल्दी पाउडर, नमक और टमाटर डालकर पका लें। अब आप मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, दही, कटा हुआ पुदीना और हरा धनिया, नमक और पानी डाल लें।
अब इसमें फ्राई किया हुआ चिकन, नींबू का रस, गरम मसाला पाउडर डाल लें और बासमती चावल डाल लें। फिर इसके ऊपर फ्राई किया हुआ प्याज, केसरिया रंग डाल लें। अब पैन को तेज आंच पर 5 मिनट के लिए रखकर, फिर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पक लें। अब आपकी चिकन फ्राई बिरयानी तैयार है। इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






