- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
चिकन मंचूरियन रेसिपी: मंचूरियन तो हम सभी को बहुत पसंद है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। पार्टी हो या शादी इसको खाने का क्रेज हर जगह है। पर अगर बात चिकन मंचुरियन की करें, तो इसके स्वाद की चर्चा तो हर तरफ़ है। चिकन से बनने वाली डिश होती ही इतनी स्वादिष्ट है। आप इसे रविवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों को बनाकर खिला सकते हैं।

क्या आपने चिकन मंचूरियन को कभी खाया है? या आप आजतक मसालेदार और चटपटे स्वाद से अनजान है? अगर ऐसा है तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर हम ऐसा होने नहीं देंगे। जी, हां आज हम आपको चिकन मंचूरियन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 250 ग्राम चिकन का कीमा
- 2 अंडे
- मैदा
- 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
- लहसुन
- तेल
- 1 प्याज़
- 1 शिमला मिर्च
Method
सबसे पहले चिकन के साथ अंडे, मैदा, अजीनोमोटो, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दीजिए। अब आप एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसके बाद तेल में 2 छोटे चम्मच घोल डालकर भून लें। अब आप डार्क ब्राउन होने के बाद इन्हें निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख लें।
अब पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके इसमें लहसुन और प्याज को डालकर भून लें। फिर इसे जबतक भूनें तबतक प्याज का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर उसमें शिमला मिर्च डाल दीजिए। मिश्रण को दो से तीन बार चला लें। अब इसमें सॉस वाला मिश्रण डाल दें। जब मिश्रण में सॉस गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए बॉल्स डाल दीजिए। अब आपका चिकन मंचूरियन बनकर तैयार है। फिर इसे सभी को सर्व करें।






