- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Nepal
- Course
- Side Dish, Snack
चिकन मोमोज रेसिपी: आजकल मोमोज को सभी जानते हैं। इसके चटपटे और तीखे स्वाद से सभी परिचित है। मोमोज को खाने के कुछ लोग तो इतने शौकीन हैं अगर उन्हें मोमोज न मिले, तो वो उसे खाने के लिए कितनी दूर भी चले जाते हैं। वैसे तो मोमोज नेपाल की मनपसंदीदा और लोकप्रिय डिश है, लेकिन आज अपने स्वाद के कारण ये पूरे विश्व में लोकप्रिय है। वहीं, अगर बात चिकन मोमोज की करें तो नॉन वेज लोगों को चिकन मोमोज बहुत पसंद है। कुछ नॉन वेज लोग तो सिर्फ चिकन मोमोज ही खाते हैं। हमें ये बताने की जरूरत नहीं है कि भारत देश में इसे कितना अधिक पसंद किया जाता है।

शायद आप इस आर्टिकल को पढ़ रहें है, आपको भी चिकन मोमोज बहुत पसंद होगा। मोमोज का नाम लेते ही मोमोज की क्रेविंग बहुत- से लोगों को होती है। इसके नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है। पर आप फिक्र मत करिए अब आपका जितना मन हो आप उतना चिकन मोमोज खा सकते हैं। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए चिकन मोमोज को बनाने की रेसिपी बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप मैदा, नमक और बेकिंग सोडा को एक साथ पानी में मिलाकर गूंद लें। अब एक पैन में एक टेबल स्पून तेल गरम करके उसमें प्याज और लहसुन डालकर भून लें। जब यह नरम हो जाए तो इसमें चिकन के टुकड़े डाल दीजिए। अब गैस की आंच को तेज कर दें और चिकन को पूरी तरह से नरम होने तक पकाते रहें। जब ये पक जाए तो इसे आंच से उतार लें और इसमें सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च मिला लें।
इसके बाद आप आटे को 4 से 5 इंच के घेरे में पतला बेल लें। फिर एक टुकड़ा लेकर इसके चारों तरफ पानी लगा दें। जो मिश्रण आपने तैयार किया है उसे बीच में रखें और किनारों को चारों तरफ़ से सील करें। ऐसे ही सबको करें। अब आप इसे लगभग 10 मिनट तक भाप में पका लें। अब आपके गर्मागर्म चिकन मोमोज बनकर तैयार है। अब आप इसे सोया सॉस और चिली सॉस के साथ सर्व करें।






