- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snack
चिकन पकौड़ा रेसिपी: नॉन वेज लोगों को चिकन खाना बहुत पसंद होता है। चिकन से बनी हर एक डिश बहुत स्वादिष्ट होती है। ऐसी ही एक डिश चिकन पकौड़ा है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। आप इसे स्नैक्स में अपने बच्चों को बनाकर दे सकते हैं। क्या आपने कभी चिकन पकौड़ा को खाया है?

अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। लेकिन, हम आपके स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। दरहसल, आज हम आपको चिकन पकौड़ा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप चिकन पर नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट लगा लें। इसके बाद आप 10 मिनट के लिए मैरीनेट होने दीजिए। इसके बाद आप दूसरी सामग्री को एक दूसरे बाउल में मिला लीजिए। अब आप पानी डालकर बैटर तैयार कर लीजिए। फिर चिकन के टुकड़ों को बैटर में डिप करें और फिर फ्राई कर लें। अब आपका गरमागरम चिकन पकौड़ा बनकर तैयार है। अब आप इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।






